खिजरसराय।खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र के देवगांव में ग्रामीणों को बिजली की गंभीर समस्या से बड़ी राहत मिली है। जदयू के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा की पहल पर गांव में नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। ट्रांसफार्मर चालू होते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि देवगांव में पहले से 65 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। क्षमता कम होने के कारण इस पर लोड ज्यादा रहता था, जिससे यह अक्सर जल जाता था। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लेकर कई स्तरों पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था। इसी बिच सामाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध कुमार ने जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा को अवगत कराया मामले की गंभीरता को देखते बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से बात की और महज दो दिनों के भीतर देवगांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवा गया। जिसको लेकर ग्रामीण धन्यवाद आभार व्यक्त किया है।
