Tuesday, August 11, 2026
HomeBiharमारपीट और जानलेवा हमला के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

मारपीट और जानलेवा हमला के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने जमीनी विवाद में हुए मारपीट की घटना और हत्या के प्रयास के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेखपुरा खुर्द गांव से किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि एक महिला वादी ने आवेदन देकर बताया था कि उसके पति खेत से धान के फसल देखकर आ रहे थे उसी दौरान मेरे पति के सगा भतीजा मुकेश दास और लक्ष्मण दास सहित उसके परिवार के लोगों ने मेरे पति को लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला के आवेदन पर बेलागंज कांड संख्या 500/26  दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मण दास और मुकेश दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!