Tuesday, August 11, 2026
HomeBiharवाहन चेकिंग के दौरान देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित...

वाहन चेकिंग के दौरान देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित दो मोबाइल जब्त

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान डीहा मोड़ के समीप से दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के डीहा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। जांच के क्रम में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मोटरसाइकिल और दोनों के पास से मिले दो मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों में एक विधि विरुद्ध बालक है, जबकि दूसरे की पहचान पनारी गांव निवासी रविन्द्र यादव के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान हथियार रखने के उद्देश्य और उनके साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस जब्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की भी जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!