वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से रमाकांत सिंह को अध्यक्ष एवं *शिवशंकर प्रसाद* को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन दिनदयाकर भारती उर्फ कपिल चौधरी द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाकांत सिंह महुयेत पंचायत के निवासी हैं, जबकि उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद दखिनगांव के रहने वाले हैं।इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी राशन वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाएंगे और डीलरों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने कहा कि सभी डीलरों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में राशन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में प्रखंड के डीलर उपस्थित थे।
