Tuesday, August 11, 2026
HomeBiharलूटपाट और हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट और हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र में लूटपाट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नियाजीपुर गांव निवासी अजय यादव के पुत्र उत्पल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि चाकंद थाना कांड संख्या 166/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में वादी ने आरोप लगाया था कि चाकंद रेलवे गुमटी के समीप स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास से सोने की रुद्राक्ष माला और नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी स्कॉर्पियो से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने उत्पल कुमार की संलिप्तता को चिन्हित किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!