Tuesday, August 11, 2026
HomeBiharबाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

माइंडफुल माइंड सेंटर एवं काउंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न

गयाजी। मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीजी नगर, कुजापी (गयाजी) में Mindful Mind Center एवं Council of Magadh Women Empowerment (COMWE) के संयुक्त तत्वावधान में बाल एवं किशोर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को तनाव प्रबंधन, बेहतर नींद, सकारात्मक सोच तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) डॉ. श्वेता कुमारी ने बच्चों एवं किशोरों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, प्रतियोगिता, सोशल मीडिया तथा बदलती जीवनशैली के कारण बच्चों में तनाव एवं भावनात्मक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने Stress Management, Sound Sleep एवं Positive Mindset पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने, पर्याप्त नींद लेने, नियमित दिनचर्या अपनाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि असफलता को जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने का अवसर समझना चाहिए। माता-पिता एवं शिक्षकों को भी बच्चों की बात धैर्यपूर्वक सुननी चाहिए तथा उनकी भावनात्मक आवश्यकताओं को समझना चाहिए।

इस अवसर डॉ Sewta कुमारी को COMWE के Secretary श्री नवीन रंजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुधीर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से अंगवस्त्र एवं पुष्प-पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Code Orbit, USA के ऑनलाइन प्रशिक्षणार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान एक अन्य विशेष समारोह में Code Orbit, USA द्वारा आयोजित ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने वाले लगभग 50 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अमेरिका से Code Orbit की Instructor आफिया खानम ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें निरंतर सीखने, तकनीकी ज्ञान विकसित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

ऑनलाइन कक्षाओं में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों में दीबा, अलीज़ा, मांडवी, सिट्टू, तनिष, यश सहित लगभग 50 विद्यार्थियों को उनके प्रयास एवं उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मंच संचालन श्री दिवेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं तकनीकी शिक्षा—दोनों कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुए प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण रंजन गांधी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं संवेदनशील बनाना भी शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने Mindful Mind Center, COMWE तथा Code Orbit, USA की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं संतुलित भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के संदेश के साथ हुआ।

Most Popular

error: Content is protected !!