गया जी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर सहित कई भाजपा नेताओं के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा नूतन नगर कालीबाड़ी से होकर शहीद भगत सिंह चौक तक शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माला पुष्प चढ़ाकर समाप्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा तिरंगा केवल तीन रंगों से बना एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।तिरंगा यात्रा के समय हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। तिरंगे के तीन रंग हमारे राष्ट्रीय जीवन के महत्वपूर्ण आदर्शों को दर्शाते हैं। केसरिया रंग साहस और त्याग, सफेद रंग शांति और सत्य तथा हरा रंग समृद्धि और हरियाली का प्रतीक है। ध्वज के मध्य स्थित अशोक चक्र निरंतर प्रगति और कर्मशीलता का संदेश देता है।
तिरंगा यात्रा हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह यात्रा विशेष रूप से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का कार्य करती है।
आज आवश्यकता है कि हम केवल तिरंगा यात्रा तक ही सीमित न रहें, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। स्वच्छता, शिक्षा, कानून का सम्मान, सामाजिक सद्भाव और देश की प्रगति में योगदान देना ही सच्चे अर्थों में तिरंगे का सम्मान है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसादअधिवक्ता ने कहा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा यात्रा हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देती है कि हम देश की एकता और अखंडता को सदैव मजबूत बनाए रखेंगे और भारत को विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे। आज के तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, गोपाल यादव, दीपक पांडेय, राजेश चौधरी, संतोष सिंह, सुनील रविदास, दिलीप राज, सुनील बंबईया, एस राजेश आनंद अधिवक्ता, नागेंद्र प्रसाद शर्मा अधिवक्ता, हीरा यादव, संजय यादव, शेखर कुमार,संजू रजक, बबलू गुप्ता, कुंदन सिंह, महेश यादव,मंटू कुमार, रामविलास उर्फ गुड्डू सांव, प्रदीप मांझी, करण कुमार, उपेन्दर रविदास सहित अन्य लोग शामिल रहे।
