हर घर तिरंगा अभियान:
विधायक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय से कॉलेज तक निकला जुलूस, नेताओं ने बापू-अंबेडकर को किया नमन
वज़ीरगंज।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को वज़ीरगंज प्रखंड मुख्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, सीओ प्रकाश कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर वज़ीरगंज बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए वज़ीरगंज कॉलेज*l पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर घर तिरंगा के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। राहगीरों और दुकानदारों ने छतों से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम से पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह और अन्य नेताओं ने वज़ीरगंज में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं महात्मा गांधी* की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अमर शंकर उर्फ काका जी, पिंटू सिंह, सुरेंद्र सिंह, आनंद, मिलिंद, मांगो सिंह, डब्लू सिंह और विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। हर नागरिक को अपने घर पर गर्व से तिरंगा फहराना चाहिए।
