Wednesday, August 12, 2026
HomeBiharतिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नेयामतपुर आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी...

तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नेयामतपुर आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी को किया नमन

बेलागंज। आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को बेलागंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी गया शशांक शुभंकर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ स्टेशन मोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए थाना के समीप तक यात्रा निकाली। यहां से युवाओं ने बाइक रैली के माध्यम से मुख्य बाजार, प्राणपुर मोड़, सिलौजा और नेउरी होते हुए ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम का रुख किया। आश्रम पहुंचकर युवाओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी व किसान नेता पंडित यदुनंदन शर्मा की आदमकद प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय और सीओ सुधीर कुमार तिवारी ने कहा कि नेयामतपुर की मिट्टी स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और बलिदान की गवाह है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में रविशंकर कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा, सरोज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!