Thursday, August 13, 2026
HomeBiharवज़ीरगंज कार्यान्वयन समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया, सीओ  ने...

वज़ीरगंज कार्यान्वयन समिति की बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया, सीओ  ने प्राथमिकता से कार्रवाई का दिया आश्वासन

स्टेशन रोड की मरम्मत, जोकहरी नदी व दखिनगांव स्कूल के पास अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति
वज़ीरगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राईसेम भवन में गुरुवार को *प्रखंड कार्यान्वयन समिति* की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान* से की गई। इसके बाद पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ने की। बीडीओ प्रभाकर सिंह ने वार्षिक योजनाओं, अद्यतन प्रतिवेदन तथा पूर्व की बैठकों में लिए गए प्रस्तावों के अनुपालन की जानकारी दी। इस दौरान वज़ीरगंज स्टेशन रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में स्थायी अतिक्रमण हटाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने जोकहरी नदी तथा मध्य विद्यालय दखिनगांव के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। साथ ही आम रास्तों को अवरुद्ध करने वालों पर कार्रवाई और सड़कों पर अनावश्यक बनाए गए रोड ब्रेकर हटाने की बात कही गई।सदस्यों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। इस पर सीओ प्रकाश कुमार ने प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बैठक में कुछ मुद्दों पर सदस्यों के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में आपसी समन्वय से कार्य करने पर सहमति बनी।
बैठक में *महेश सिंह, रंजीत पांडेय, सतीश सिन्हा, विनय सिंह, झूलन सिंह, विकास कुमार और मो. आरिफ हुसैन* समेत अन्य समिति सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!