Tuesday, August 18, 2026
HomeBiharबेलागंज में चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 217 जुटे फरियादी।

बेलागंज में चार पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 217 जुटे फरियादी।

बेलागंज।बेलागंज चार पंचायतों में लगाए गए सहयोग शिविर में कुल 217 आवेदन आए। जिसमें कुछ आवेदनों को शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने तत्काल निष्पादन कर दिया गया। वहीं अन्य आवेदनों के जांच एवं निष्पादन के लिए संबंधित विभाग में स्थानांतरित किया गया। प्रखंड के  लक्ष्मीपुर, लोदीपुर, चिरैला एवं पनारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जहां प्रखंड स्तरीय अधिकारियों क्रमशः बीडीओ संजय कुमार राय, सीओ सुधीर कुमार तिवारी, विधि व्यवस्था डीएसपी रविप्रकाश सिंह सीडीपीओ रागनी कुमारी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्मिता वर्मा, आरओ रौशन कुमार सहित अलग अलग जगहों पर अलग अलग अधिकारी मौजूद रहे। जहां लक्ष्मीपुर में कुल 29, लोदीपुर में 60, चिरैला में 56 और पनारी में 72 आवेदन आया। जहां लगभग आधी से अधिक आवेदन का निष्पादन मौके पर हीं कर लिया गया। जबकि कुछ आवेदनों  के जांच के उपरांत निष्पादन के लिए संबंधी अधिकारियों को स्थानांतरित गया है। कार्यक्रम में दौरान मौके पर बीडीओ डॉ संजय कुमार राय, सीओ सुधीर कुमार तिवारी, विधि व्यवस्था डीएसपी रविप्रकाश सिंह, सीडीपीओ रागनी कुमारी, आरओ रौशन कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी स्मिता वर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निरंजन कुमार, लोदीपुर पंचायत की मुखिया रेणु देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सागर, रविश कुमार, चिरैला मुखिया जितेंद्र यादव, लक्ष्मीपुर में उप मुखिया दानिश गनी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!