दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में सम्मान समारोह, फोटोग्राफी की महत्ता पर हुई चर्चा
वज़ीरगंज।विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बुधवार को वज़ीरगंज के फोटोग्राफर एवं मीडिया कर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ दिवस मनाया।
यह आयोजन पुनावां स्थित दीपक फोटोग्राफी स्टूडियो में दीपक कुमारके नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी फोटोग्राफरों और पत्रकारों ने एक साथ केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान फोटोग्राफी की महत्ता, इतिहास और आधुनिक फोटोग्राफी के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजक दीपक कुमार ने मौके पर उपस्थित सभी फोटोग्राफरों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल एक कला नहीं बल्कि समाज की सच्चाई को कैद करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
फोटोग्राफरों ने कहा कि आज डिजिटल युग में फोटोग्राफी ने पत्रकारिता, शादी-विवाह और सामाजिक घटनाओं को दस्तावेज करने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में वज़ीरगंज क्षेत्र के पत्रकार ललन कुमार ,अमित कुमार ,राजेश कुमार फोटोग्राफर प्रिंस कुमार ,अंकित कुमार ,पीयूष कुमार ,सूर्य प्रकाश उर्फ बउआ आद्दि शामिल हुए।






