Wednesday, August 19, 2026
HomeBiharराजभवन मार्च: गया के बेलागंज विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ...

राजभवन मार्च: गया के बेलागंज विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में 133 वाहनों का काफिला पटना हुआ रवाना

गया। गया के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी व वरीय नेता विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में 133 वाहनों का काफिला राजभवन मार्च को लेकर पटना रवाना हुआ. विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हजारों छात्र -युवा राजभवन मार्च को लेकर पटना रवाना हुए. राजभवन मार्च को लेकर विश्वनाथ यादव ने बताया कि माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए आह्वान पर आज राजभवन मार्च है. कहा कि नीट पेपर लीक में छात्रों का इस सरकार के खिलाफ जो आंदोलन हुआ, उन छात्रों के ऊपर जो बर्बरता की गई. छात्रों के ऊपर एक-47 जैसे घातक हथियारों से गोलियां चली. इसके विरोध में आज यह राजभवन मार्च है. किन लोगों ने उन सिपाहियों को आदेश दिया, कि एके 47 जैसे घातक हथियार से आम छात्रों पर जो निहत्थे थे, उनके ऊपर गोलियां चलाई गई, वह आतंकवादी तो नहीं थे, वे कोई डकैत तो नहीं थे, वह तो कोई क्रिमिनल तो नहीं थे, वे सिर्फ अपना हक अधिकार मांग रहे थे. सरकार को आइना दिखा रहे थे, कि बीते 20 वर्षों के कार्यकाल में एनडीए के सरकार में हर वर्ष जो लगातार पेपर लीक किया है, यह जो पेपर लीक करके अलग से जो पैरेलल कमाई करते हैं, उन लोगों के ऊपर कारवाई हो और यह चीज उनके कैरियर में बाधा नहीं बने, इसके लिए उन्होंने विरोध किया. विश्वनाथ यादव ने कहा कि आप यदि सही मायने में सरकार हैं, तो इसके पीछे रहे जो दोषी अधिकारी, पदाधिकारी, आपकी पार्टी के नेता थे, उनके खिलाफ अभी तक आपने क्या कार्रवाई की है. राजद के बेलागंज विधानसभा से पूर्व राजद प्रत्याशी  पार्टी के वरीय नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि एक-47 जैसे घातक हथियार जो छात्रों के खिलाफ प्रयोग किए गए, उसके खिलाफ आज राज भवन मार्च है. राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी. हम लोग आज बेलागंज विधानसभा से 133 गाड़ियों की व्यवस्था किया है और उसमें हजारों छात्र- युवा हमलोगों के साथ राजभवन मार्च करने कंधा से कंधा मिलाकर पटना की धरती पर चल रहे हैं

Most Popular

error: Content is protected !!