गया।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, गया के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में संघ ने 7 प्रमुख मांगें रखी हैं। जिसमें नियोजन दिनावली 2020 कांड संख्या 08 के 5 वें अलॉटमेंट में 12 शेष बचे अभ्यर्थियों का नियोजन पूर्ण करने, प्रधान शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देने, निलंबित शिक्षकों के वेतन का भुगतान करने, जनगणना व जातीय गणना प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश देने, नियोजित प्रधानाध्यापकों की सेवा पुस्तिका संधारण, विशिष्ट व नियोजित शिक्षकों के बकाया एरियर का भुगतान, दिव्यांग शिक्षकों को परीक्षा अधीक्षक का लाभ देने की मांग शामिल है।
संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।






