Saturday, August 22, 2026
HomeBiharअमरनाथ यात्रा के दौरान बेलागंज के व्यवसायी की मौत, देर शाम पैतृक...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बेलागंज के व्यवसायी की मौत, देर शाम पैतृक निवास पहुंचा पार्थिव शरीर

बेलागंज।अमरनाथ यात्रा पर गए बेलागंज निवासी व्यवसायी एवं समाजसेवी दिनेश प्रसाद की पुंछ जिले के राजौरी में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शनिवार की देर शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे। परिजनों के अनुसार दिनेश प्रसाद 17 अगस्त को साथियों और ग्रामीणों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। राजौरी में ठहरने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ रहे लोगों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनेश प्रसाद व्यवसाय के साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे। वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन की खबर से बेलागंज बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!