Sunday, August 23, 2026
HomeBiharबाबा कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं सुधा मूर्ति

बाबा कोटेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं सुधा मूर्ति

बेलागंज।बाबा कोटेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को देश की जानी-मानी समाजसेवी, लेखिका एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सुधा मूर्ति ने पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की धर्मपत्नी एवं पद्म भूषण से सम्मानित सुधा मूर्ति के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्सुकता देखने को मिली। मंदिर पहुंचने के बाद सुधा मूर्ति ने बाबा कोटेश्वर महादेव का दर्शन किया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता की भी जानकारी ली। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उन्हें देखा और उनके आगमन को लेकर चर्चा होती रही। सुधा मूर्ति सामाजिक कार्यों, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए देश-विदेश में जानी जाती हैं। वह वर्तमान में राज्यसभा की मनोनीत सदस्य हैं। पद्म भूषण से सम्मानित सुधा मूर्ति अपने सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए भी चर्चित रही हैं। उनके दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। बाबा कोटेश्वर महादेव मंदिर में उनके आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर बताया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। भगवान शिव के दर्शन के बाद सुधा मूर्ति ने मंदिर परिसर से विदा ली।

Most Popular

error: Content is protected !!