Sunday, August 23, 2026
HomeBiharवज्रपात से बाल-बाल बचे तीन बच्चे, झंडा क्षतिग्रस्त

वज्रपात से बाल-बाल बचे तीन बच्चे, झंडा क्षतिग्रस्त

वजीरगंज।वजीरगंज बाजार के भारत माता गली में रविवार को वज्रपात की घटना में तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। दोपहर बाद हो रही रिमझिम बारिश के दौरान हुए वज्रपात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रणजीत पाण्डेय के घर की छत पर अचानक वज्रपात हुआ। उस समय छत पर उनके पुत्र एवं भतीजे प्रतीक, प्रिंस और तेजस खेलते हुए वीडियो बना रहे थे।
रणजीत पाण्डेय ने बताया कि छत के बीचो-बीच रामनवमी पर लगाया गया झंडा लगा था। अचानक उसी झंडे के पास जोरदार आवाज के साथ वज्रपात हुआ। तेज गर्जना सुनकर बच्चे सहम गए और परिजन भी भयभीत हो गए। आवाज सुनकर परिजन तुरंत दौड़कर छत पर पहुंचे। तीनों बच्चों को सुरक्षित देखकर सभी ने राहत की सांस ली।
परिजनों ने बताया कि भगवान की कृपा से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि वज्रपात से झंडा आधा टूट गया और सीमेंट से बना उसका आधार भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर तक मोहल्ले में वज्रपात को लेकर चर्चा होती रही।

Most Popular

error: Content is protected !!