Monday, October 26, 2026
HomeBiharशेरघाटी से इमामगंज जाने वाला  मुख्य सड़क बना जानलेवा

शेरघाटी से इमामगंज जाने वाला  मुख्य सड़क बना जानलेवा

शेरघाटी अनुमंडल आमस प्रखंड अंतर्गत इमामगंज मोड़ शेरघाटी से इमामगंज जाने वाला मुख्य सड़क बना जान लेवा वाहनों को आवागवन करने में हो रही है परेशानियां  चलने वाले राहगीरों को  टक्कर मारने की  बनी रहती है संभावना  आपको बताते चले पिछले दो दिन पहले एक एंबुलेंस शेरघाटी की ओर से आ रही थी और इमामगंज जा रही थी उसी क्रम में  इस गड्ढे की वजह से  एम्बुलेंस का बैलेंस बिगड़ गया  हालांकि एंबुलेंस के अंदर का पार्ट्स खराब हो गया और एंबुलेंस एक खड़ी मोटरसाइकिल में जाकर सटा दिया आपको बताते चले इमामगंज मोड़ में राहगीरों का काफी आवागमन रहता है और इसकी वजह से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इस गड्ढे से  प्रतिदिन एक न एक घटनाएं हो रही है और दुकानदारों ने शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा कि इसको संज्ञान में लेने की कृपा करें

शेरघाटी अनुमंडल से बादशाह खान की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!