Sunday, June 28, 2026
HomeUncategorizedवर्णवाल समाज की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

वर्णवाल समाज की महिलाओं ने मनाया सावन मिलन समारोह

वजीरगंज। वर्णवाल महिला समूह ने रविवार को वर्णवाल धर्मशाला में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, पीलो गेम्स सहित अन्य प्रकार के मनोरंजक गतिविधि से खुशियां मनाई। सबसे पहले केक काटा गया तथा सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सावन माह की बधाई दी।
आयोजक सदस्य सरीता वर्णवाल, खुशबु वर्णवाल ने बताया कि सावन माह में हरे रंग का एक अलग ही महत्व होता है, वजीरगंज में दूसरी बार हमलोगों ने पूरे श्रृंगार के साथ हरे रंग की साड़ियां, चूड़ियां एवं अन्य पहनावे के साथ इसमें भाग लिया है। समाज की महिलाओं एक साथ एकत्रित करने का उद्देश्य वर्णवाल संगठन को मजबूत करना भी है, ताकि हम अपने समाज का सर्वांगीण विकास के बारे में सोच सकें। समारोह में अंजू वर्णवाल, पूजा वर्णवाल, रानी वर्णवाल सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।
फोटो सावन मिलन समारोह में शामिल वर्णवाल समाज की महिलाए

Most Popular

error: Content is protected !!