Home Uncategorized किसान पुत्र और आंगनवाड़ी सेविका का बेटा बना दरोगा, गांव में खुशी का माहौल
Uncategorized

किसान पुत्र और आंगनवाड़ी सेविका का बेटा बना दरोगा, गांव में खुशी का माहौल

Share
Share



गया।नगर प्रखंड के केशरू धरमपुर पंचायत के केशरू निवासी मो. वसीम अकरम ने दरोगा बनकर गांव का नाम रौशन किया है।

26 वर्षीय मो. वसीम अकरम ने बताया की भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद दरोगा परीक्षा की तैयारी में लग गया था। बगैर किसी कोचिंग के घर पर रहकर सेल्फ स्टडी और यूट्यूब से पूरी परीक्षा की तैयारी की है।

वहीं किसान पिता मो. अलीम अहमद और आंगनवाड़ी सेविका मां मलका बानो ने कहा की मेरा बेटा शुरू से ही मेधावी था। बेटे की सफलता से परिवार समेत गांव में खुशी का माहौल है।

वहीं युवा नेता तारिक अनवर ने वसीम अकरम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

चार बहनों और दो भाईयों में सबसे बड़ा मो. वसीम अकरम ने बताया की राजगीर ट्रेनिंग सेंटर में अब उसका ट्रेनिंग शुरू होगा।

वसीम अकरम का फाइल फोटो
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मिश्रा की सड़क हादसे में निधन, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जताए शोक
गया.

गयाजी।गयाजी के वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार मिश्रा की गुरूवार की देर शाम...

बकरीद को लेकर चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

बेलागंज।बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार  को चाकंद  थाना परिसर में शांति समिति...

संपूर्ण क्रांति दिवस पर प्रेस वार्ता: बीजेपी प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना

गयाजी।संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान”

गया जी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा...

error: Content is protected !!