बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के जोगिया सिमरा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गांव निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र कुमार, पिता रामचंद्र यादव घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर योगेंद्र कुमार और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपित पक्ष की ओर से चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में योगेंद्र कुमार के शरीर पर कई जगह चोट आई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल योगेंद्र कुमार की ओर से घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ हमले में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमलावार पिंटू यादव पिता सिद्धेश्वर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया न्यायालय ने जेल भेज दिया है।






