Tuesday, September 1, 2026
HomeBiharबिजली के नंगा तार के चपेट में आने से शौच करने गया...

बिजली के नंगा तार के चपेट में आने से शौच करने गया युवक की मौत।

बेलागंज।मंगलवार की दोपहर बाद बेलागंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पकाही गांव के बधार में शौच करने गए एक युवक की मौत बिजली के नंगे तार के चपेट में आ जाने से हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पकाही गांव निवासी रंजीत यादव का 17 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार गांव के बधार में शौच करने गया था। जहां 11 हाजार केबी का नंगा तार खेत में टूटकर गिरा हुआ था। युवक ने तार को नहीं देख पाया और उसके चपेट में आ गया। बिजली के तार के चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच बिजली संचालित तार से बिजली काटा और शव को लेकर सीएचसी बेलागंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों को काफी समझाने के बावजूद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए।

Most Popular

error: Content is protected !!