गया। श्री राम भक्त सेवा संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार को गया के होटल घराना ग्रीन में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास भारती एवं राष्ट्रीय सलाहकार रेणुका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बंबईया, कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अखिलेश कुमार चौहान, प्रदेश महामंत्री अमरेश जी तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सारिका वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में गया नगर निगम के महापौर गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, संतोष सिंह, डॉ. रतन कुमार, डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. अशोक अभिषेक एवं विपिन चौहान समेत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। जिला सचिव पंकज सिंह, जिला मंत्री रितेश जी, महिला प्रकोष्ठ की रेखा अग्रवाल एवं खुशबू कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए जरूरतमंदों की सहायता, जनकल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सेवा भावना को और मजबूत बनाने पर बल दिया।
समारोह के दौरान संगठन के सक्रिय एवं समर्पित राम भक्तों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया।






