Thursday, September 10, 2026
HomeBiharनेयामतपुर हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने...

नेयामतपुर हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

बेलागंज। गया-पटना रेलखंड पर नेयामतपुर हॉल्ट के समीप बुधवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बेलागंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 50 वर्ष है। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक तौर पर महिला के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही महिला के संबंध में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी और घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Most Popular

error: Content is protected !!