Friday, September 11, 2026
HomeBiharमारपीट अवैध कब्जा और दस लाख रंगदारी के मांग का आरोप गिरफ्तार,...

मारपीट अवैध कब्जा और दस लाख रंगदारी के मांग का आरोप गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने लंबित मामलों के अनुसंधान को लेकर की गई कार्रवाई में थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव से दस लाख की रंगदारी की मांग, अवैध कब्जा और मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि रसलपुर गांव के वादी ने आवेदन देकर गांव के आधा दर्जन लोगों पर संपत्ति पर अवैध कब्जा, मारपीट एवं दस लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा कांड संख्या 165/26 दर्ज करते हुए शुरू की गई अनुसन्धान में पूर्व में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसी गांव से नागेन्द्र सिंह के पुत्र और मामले का नामजद आरोपी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!