बेलागंज।चाकंद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चाकंद बाजार स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। शराब की बरामदगी सोनू कुमार के घर से होने की बात सामने आई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चाकंद बाजार में एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
