Monday, September 14, 2026
HomeBiharशराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, महिला सहित चार गिरफ्तार, तीन चोरी...

शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, महिला सहित चार गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक जब्त, दो वारंटियों को भी पुलिस ने दबोचा।

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने अवैध शराब निर्माण, सेवन और खरीद बिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान में थाना क्षेत्र के श्रीपुर, सुंदरपुर और रिसौद गांव से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि थाना क्षेत्र के बेल्हाड़ी गांव से शराब सेवन और नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के उज्जे गांव से वारंटी दो सगे भाई को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में छापेमारी कर व्यापक पैमाने पर देशी महुआ शराब बरामद किया गया है। साथ में एक शराब निर्माण में लगे युवक बेल बिगहा गांव निवासी प्रेमण मांझी के पुत्र 25 वर्षीय प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं श्रीपुर गांव से सात लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला और रिसौद गांव के समीप से दस लीटर देशी महुआ शराब के साथ मोनू चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सुंदरपुर गांव से 529 लीटर देशी महुआ शराब जो प्लास्टिक के पाउच में बंद था बरामद किया गया है। वहीं तीन चोरी के मोटरसाइकिल जिससे शराब का कारोबार किया जाता था, उसे जब्त किया गया है। इधर बेल्हाड़ी बाजार से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक युवक राकेश कुमार, पिता उमेश दास को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन सभी शराब के मामले के दोषियों के साथ थाना क्षेत्र के उज्जे गांव से दो फरार वारंटी मो. मुस्तकीम और मो मतलूब, दोनों पिता मो अय्यूब
को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!