कोंच (गया)। कोंच प्रखंड की उतरेन ग्राम पंचायत स्थित देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने की। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था तथा विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें पवन कुमार को अध्यक्ष, जितेंद्र पाठक को उपाध्यक्ष तथा जयप्रकाश तिवारी को सचिव चुना गया। वहीं संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष एवं अमरेंद्र पाठक को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा मंदिर परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। उपस्थित लोगों ने सफल एवं भव्य दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में भीम विश्वकर्मा, अमर शर्मा, लालू यादव, लाल मोहन शर्मा, अनुज पांडेय, कमलेश पांडेय, संजय यादव, राहुल पाठक, दीपक कुमार, योगेंद्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
