Wednesday, September 16, 2026
HomeBiharसीताकुंड-सीता पथ का निरीक्षण, लंबित कार्य 48 घंटे में पूरा करने का...

सीताकुंड-सीता पथ का निरीक्षण, लंबित कार्य 48 घंटे में पूरा करने का निर्देश

गयाजी। पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं वजीरगंज विधायक वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को सीताकुंड एवं सीता पथ का संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिला पदाधिकारी ने नालियों के लोहे के स्लैब को सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित कराने, स्टैंड पोस्ट चालू कराने, शौचालयों की मरम्मत, चेंजिंग रूम और बड़े शेड लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सीता पथ पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई, खराब वॉल पेंटिंग को दुरुस्त कराने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने बताया कि पार्किंग क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित कार्य 48 घंटे के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया।

Most Popular

error: Content is protected !!