Saturday, September 19, 2026
HomeBiharप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने जलाए दीप

गयाजी।भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के संकल्पों की सफलता की कामना की गई।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को विकास एवं प्रगति की नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि प्रज्वलित किया गया दीप केवल खुशी का प्रतीक नहीं, बल्कि विकसित भारत, समृद्ध भारत और सशक्त भारत के संकल्प का प्रतीक है। यह दीप देश के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना के साथ जलाया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार, हीरा यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता एवं कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!