Sunday, September 20, 2026
HomeBiharपेंडिंग पड़े केशो का डीएसपी ने किया अवलोकन थाना अध्यक्ष को दिए...

पेंडिंग पड़े केशो का डीएसपी ने किया अवलोकन थाना अध्यक्ष को दिए कई दिशा निर्देश

बेलागंज।वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में विधि व्यस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने बेलागंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना के लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, अनुसंधान की प्रगति तथा वारंट एवं कुर्की के निष्पादन की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती की प्रभावी कार्रवाई तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। विधि व्यस्था डीएसपी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही थाने में आने वाले सभी लोगों को सम्मान देने का आदेश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, एसआई अनिवेश कुमार, एस आई राजन कुमार , सभी आईओ आदि मौज़ूद रहे।

Most Popular

error: Content is protected !!