Tuesday, September 22, 2026
HomeBiharअभियान बसेरा-2 के तहत 320 परिवारों ने दिया आवेदन, वासभूमि बंदोबस्ती की...

अभियान बसेरा-2 के तहत 320 परिवारों ने दिया आवेदन, वासभूमि बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेज।

बेलागंज।बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत सर्वेक्षित पात्र परिवारों को वासभूमि बंदोबस्ती का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को बेलागंज अंचल में सर्वेक्षित परिवारों से आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान कुल 320 परिवारों ने वासभूमि बंदोबस्ती के लिए अपना आवेदन जमा किया।
अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत सर्वेक्षण में शामिल परिवारों से बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवेदन लिए जा रहे हैं। मंगलवार को कुल 320 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों की जांच कर पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदनों को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पात्र परिवारों को वासभूमि बंदोबस्ती का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। आवेदन प्राप्त करने और उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान बसेरा-2 के माध्यम से वासभूमि से वंचित पात्र परिवारों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इससे ऐसे परिवारों को भूमि पर वैधानिक अधिकार मिलने का रास्ता साफ होगा। अंचल स्तर पर आवेदन प्राप्त करने और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!