Saturday, September 26, 2026
HomeBiharबेलागंज विधायक ने किया चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

बेलागंज विधायक ने किया चिकित्सा शिविर का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

प्रेतशिला में स्वास्थ जांच व दवा वितरण शिविर, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

गया। पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर शनिवार को प्रेतशिला स्थित किसान इंटर कॉलेज, कोरमा परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, मथुरा प्रसाद दांगी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डॉ. दिनेश सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार वर्मा, प्राचार्या कुमारी विभा सिन्हा, पूर्व प्राचार्य अरविंद कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ. मोनाली सिंह एवं डॉ. अंजली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि पितृपक्ष मेले के दौरान सेवा भावना से आयोजित चिकित्सा शिविर श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने चिकित्सकों एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटे हैं। उन्होंने किसान इंटर कॉलेज के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

शिविर की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अरविंद कुमार ने की, जबकि संचालन अरविंद कुमार वर्मा ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

मौके पर डॉ. केके सुमन, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. उज्ज्वल नारायण, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कुमारी कंचन, कुमारी अनुपम सिन्हा, डॉ. पम्मी कुमारी, पप्पू यादव, रामखेलावन प्रसाद, प्रो. मदन प्रसाद, गोलू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!