Friday, October 9, 2026
HomeBiharदशहरा पर्व को लेकर काली मंदिर विकास समिति की बैठक

दशहरा पर्व को लेकर काली मंदिर विकास समिति की बैठक

बेलागंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध काली  के मंदिर प्रांगण में  जय मां काली विकास समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में दशहरा एवं रावण वध कार्यक्रम को परंपरागत रूप से सम्पन्न कराने हेतु आयोजित बैठक में गहन विचार विमर्श किया गया।बैठक में  अंचल अधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष,कनीय अभियंता विद्युत,अध्यक्ष महेश कुमार पांडेय,संयोजक महेश शर्मा,सचिव विजेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार चौरसिया,पुजारी रवि पंडित,सक्रिय सहयोगी मुकेश अग्रवाल, समाजसेवी रंजेश कुमार, मुखिया उमेश कुमार यादव,चन्द्र भूषण अग्रवाल, पूर्व मुखिया सुरेश यादव सहित कमिटी के सभी सदस्य भाग लिए ।कमिटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि बेला रेलवे स्टेशन से बेल्हाडी मोड़़ एवं अंदर बाजार सहित मंदिर के पीछे मुहल्ले में, बेला डीह के रास्ते में सभी पोल पर बल्ब लगाया जाएगा ।नवदुर्गा के पूजा के प्रथम दिन से ही मंदिर प्रांगण एवं स्टेशन से बाजार तक पुलिस की व्यवस्था एवं चौकीदार की प्रतिनियुक्ति होनी चाहिए। सबसे अहम निर्णय के तहत मंदिर में4.30 बजे से पट खुलेगा।जिसमे माता रानी का श्रृंगार एवम आरती होगा। श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु 5 -30 बजे से मंदिर का पट खुलेगा।साथ ही स्टेशन परिसर एवं बाजार में मंदिर का बैनर लगेगा ।निर्णय हुआ कि सप्तमी,अष्टमी,नवमी और दशमी को मंदिर में अत्यधिक भीड़़ रहने के चलते पुलिस प्रशासन की व्यवस्था रहेगी। साथ ही दशमी तिथि को रावण वध 5 बजे संध्या को होगी।उस समय एन एच  के एक लेन बंद कर यातायात व्यवस्था किया जाएगा ।साथ ही रामपुर मोड़ एवं बाजार में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी।पुलिस में महिला बल भी रहेंगी। रावण वध का कार्यक्रम पड़ाव के मैदान पर होगा ।

Most Popular

error: Content is protected !!