Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedगया में हम पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू ,अभियान के दौरान 253...

गया में हम पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू ,अभियान के दौरान 253 लोगों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

गया।गया में हम पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू ,अभियान के दौरान 253 लोगों ने हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


कंडी नवादा के आजाद नगर महादलित टोला में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गरीबों के नेता जीतन राम मांझी और डॉ. संतोष मांझी के नेतृत्व को स्वीकार किया।


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सांसद प्रतिनिधि ई .नंदलाल मांझी प्रदेश महासचिव छोटू कुशवाहा, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिना मांझी, और श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश मांझी ने सदस्यता अभियान का नेतृत्व किया।


आजाद नगर बस्ती के लोगों ने हम पार्टी की नीतियों और जीतन राम मांझी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ खड़े रहने और उनकी आवाज उठाने के लिए हम पार्टी के साथ हैं।


इस मौके पर देवन मांझी, रोशन मांझी, उमेश दास, बोधगया दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष मानपुर के अध्यक्ष सिंटू कुमार, पवन दास, मिनता देवी, कारू मांझी, गौरी देवी, सरोज देवी, रिंकू देवी, समुंद्री देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।

Most Popular

error: Content is protected !!