Sunday, October 25, 2026
HomeBiharवजीरगंज के भिंडस से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

वजीरगंज के भिंडस से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

वजीरगंज। गया – राजगीर एनएच 82 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंडस से रविवार की सुबह एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस जब्त किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि बालू लदा ट्रैक्टर गया की ओर जा रहा था, जिसे पुलिस ने रूकवाने का प्रयास किया तो ड्राईवर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल वाहन मालिक की शिनाख्त कर अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू तस्करी की रोकथाम के लिये गोविन्दपुर के निकट ढ़ाढ़र नदी को जोड़ने वाली कच्ची सड़क को खनन कर अवरूद्ध किया गया है, वहां से अवैध बालू ढुलाई की लगातार सूचना मिल रही थी। वहीं ग्रामीणों के अनुसार सड़क अवरूद्ध करने से आवाजाही में परेशानी हो रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!