Monday, October 26, 2026
HomeBiharपंडा समाज ने पितृपक्ष मेला के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए डीएम एवं...

पंडा समाज ने पितृपक्ष मेला के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए डीएम एवं एसएसपी को किया सम्मानित, कार्यों को सराहा

सभी के सहयोग से मेला शांतिपूर्वक संपन्न:डीएम

गया।श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति इलाके चौदह सईयां गयापाल समाज गया जी की ओर से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम- 2024 में जिला प्रशासन गया को उनके दायित्वों के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन  एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती,एएसपी पारसनाथ साहू, सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग, संवास सदन समिति के सचिव सह पितृपक्ष मेला के नोडल पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर अपर समाहर्ता शशि शेखर, विष्णुपद थाना अध्यक्ष, रेल थाना अध्यक्ष अजय प्रकाश, जीआरपी थाना अध्यक्ष समेत मीडिया कर्मियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान पंडा समाज की ओर से जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को अंग वस्त्र, भगवान विष्णु का चरण चिन्ह एवं माला पहनाकर सारस्वत पूर्वक सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को बेहतर सुख- सुविधाओ का ख्याल रखा गया,जिसका परिणाम है कि इस वर्ष भारी संख्या में तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ। पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सेवा भावना पर चढ़ गई।वही नगर निगम भी पीछे नहीं रहा। नगर निगम की ओर से भी बेहतर साफ सफाई रही। पिंडदानियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उन्होंने समस्त गयापाल पंडा समाज की ओर से डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी आशीष भारती के प्रति आभार प्रकट किया।

अपने संबोधन में डीएम ने पितृपक्ष मेले के सफल आयोजन पर पंडा समाज एवं नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मेला को संपन्न कराना एक चुनौती थी लेकिन सभी का सहयोग रहा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल,सचिव गजाधर लाल पाठक, कोषाध्यक्ष सुनील लाल हल, सदस्य मणिलाल बारिक, प्रेम टईया, अमरनाथ धोकड़ी,छोटू लाल बारीक,मुन्नालाल महतो,कमल लाल बारीक, रामकुमार बारीक, ऋषिकेश गुर्दा, नीतीश विट्ठल समेत पंडा समाज के लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!