Sunday, October 25, 2026
HomeBiharतरंवा मे  छठ घाट पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव ने डूबते हुए...

तरंवा मे  छठ घाट पर मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया*

वजीरगंज प्रखंड के अंतर्गत मे सभी छठ व्रतियों का दउरा सिर पर रखकर छठ घाट पहुंचा।
इस दौरान सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहा।

वजीरगंज।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे तरंवा में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार की शाम ढलते ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों का अधिक संख्या मे घरों से निकलकर छठ घाट पर पहुंचा। जहां छठ समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव उर्फ हप्पू यादव ने स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर अर्घ्य दिया और अपने देश और परिवार के लिए सुख समृद्धि स्वास्थ्य की कामना मांगी।

छठ व्रतियों एवं भीड़ की सुरक्षा के लिए प्रशासन के द्वारा छठ घाट के चारों तरफ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई और जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। सड़क जाम न हो इसके लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

Most Popular

error: Content is protected !!