Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharहत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने टिकारी थाना क्षेत्र से...

हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने टिकारी थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम एक हत्या के आरोपी को टिकारी थाना क्षेत्र के पलूहड़ टोला जरही पर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेल्हाड़ी गांव के एक युवक की हत्या का आरोप है। घटना के संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह बेलागंज थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेल्हाड़ी गांव में बधार में भैंस चराने गए एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के पिता ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर पलूहड़ टोला जरही पर निवासी अजय कुमार और उसके सहयोगियों को नामजद अभियुक्त बनाया था। मृतक के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में बेलागंज थाना कांड संख्या 578/23 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया और सोमवार की शाम हत्या कांड के मुख्य आरोपी पलूहड़ टोला जरही गांव से कारू यादव के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Most Popular

error: Content is protected !!