Monday, October 26, 2026
HomeBiharबेलागंज के रहने वाले युवक को सड़क दुर्घटना में बोकारो में हुई...

बेलागंज के रहने वाले युवक को सड़क दुर्घटना में बोकारो में हुई मौत

बेलागंज। बेलागंज प्रखंड के धनामा गांव के सियाराम शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार का बोकारो में सड़क हादसे में मौत हो गई, मृतक को टाटा स्टील में 2 महीना पहले ही जॉब लगा था मृतक ड्यूटी से वापस जा रहे थे तभी एक राजगीर को बचाने के चक्कर में अपना बैलेंस को दिया और दर्दनाक मौत हो गई, मृतक के आठ दिन पहले एक पुत्र का जन्म हुआ था पहले से भी एक पुत्र और पुत्री हैं पूरे गांव में मातम पासरा हुआ है मृतक के पिता दारोगा पद से सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार सहित बोकारो में स्थाई तौर पर रहते हैं, मृतक के पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि पिता ने बताया कि मेरा बेटा सुबह काम पर सही सलामत हमसे बात करके गया था लेकिन लौटते यह घटना घटी जब घटना हमे खबर मिली तो हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद हम लोग अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दी।

Most Popular

error: Content is protected !!