Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedसीयूएसबी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के रिसर्च स्कॉलर श्वेता सिन्हा को स्प्रिंगर द्वारा...

सीयूएसबी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के रिसर्च स्कॉलर श्वेता सिन्हा को स्प्रिंगर द्वारा सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए 27,000 रुपये का पुरस्कार

गया।दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की रिसर्च स्कॉलर (पीएचडी छात्रा) श्वेता सिन्हा को “स्प्रिंगर नेचर इंडिया- बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटी अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया है । जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि श्वेता को यह पुरस्कार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार और एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा के हिसार में संयुक्त रूप से आयोजित 65वें एएमआई वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2024 में मिला। प्रकाशक ने उन्हें 300 (तीन सौ) यूरो मूल्य यानी भारतीय रूपये में करीब  27,000 रुपये का  स्प्रिंगर गिफ्ट वाउचर भेंट किया है |

सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह और कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने श्वेता को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है । पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्वेता ने अपने प्राध्यापकों प्रो. दुर्ग विजय सिंह, प्रो. रिजवानुल हक, प्रो. राकेश कुमार, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. कृष्ण प्रकाश और डॉ. जावेद अहसन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शोध अनुदान एवं प्रोत्साहन के लिए कुलपति प्रो. के.एन. सिंह को भी धन्यवाद दिया।

विस्तृत जानकारी देते हुए श्वेता ने बताया कि सम्मेलन का विषय “मानव कल्याण के लिए सूक्ष्मजीवों के दृष्टिकोण” था, जिसका उद्देश्य उन कई तरीकों पर विचार करना था जिनसे सूक्ष्मजीव विज्ञान मानवता की बेहतरी में योगदान देता है। सम्मेलन ने दुनिया भर के अग्रणी शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और चिकित्सकों को अपने नवीनतम निष्कर्षों को साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और माइक्रोबायोलॉजी के गतिशील क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य मंच प्रदान किया।

Most Popular

error: Content is protected !!