Monday, October 26, 2026
HomeBiharहत्या के प्रयास के कांड में एक अभियुक्त सहित दो अन्य वारंटी...

हत्या के प्रयास के कांड में एक अभियुक्त सहित दो अन्य वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कोंच। स्थानीय थाना क्षेत्र के बडगांव से हत्या के प्रयास के कांड में एक अभियुक्त सहित दो अन्य वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार के दोपहर एक बजे जेल भेजा गया है। घटना का विवरण देते हुए कोंच थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि वादिनि के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि जब ये घर पर थे तो उसी समय मोहन मांझी आकर गाली गलौज करने लगा और मना करने पर जान मारने की नियत से लाठी डंडा से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस संबंध में कोंच थाना कांड संख्या 420/24 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त मोहन मांझी पिता स्व. शिव शरण मांझी ग्राम बडगांव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गोरकट्टी गांव के दो वारंटी बालेश्वर साव एवं राम लड्डू साव को गिरफ्तार किया गया और उक्त सभी को जेल भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!