Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharगया गद्दाधर श्री नंदी गौ सेवाश्रम ट्रस्ट मे बिहार प्रदेश बरनवाल मोदी...

गया गद्दाधर श्री नंदी गौ सेवाश्रम ट्रस्ट मे बिहार प्रदेश बरनवाल मोदी महिला महासभा ने चौकर दान किया

मानपुर (गया)। मानपुर प्रखंड अंतर्गत भूसुंडा मैदान के परिसर मे गया गद्दाधर श्री नंदी गौ सेवाश्रम ट्रस्ट मे बिहार प्रदेश बरनवाल मोदी महिला सभा ने पूरी टीम के साथ ट्रस्ट में चौकर दान दिए।
वहीं ट्रस्ट के संचालक संगीता सिन्हा ने कहा कि मेरे पास जख्मी, आवारा गाय को लोग पहुँचाते है ट्रस्ट के माध्यम से 32 बछड़ा और 10 गाय हैं। इधर बिहार प्रदेश बरनवाल मोदी महिला सभा के अध्यक्ष ममता बरनवाल ने कहा कि ट्रस्ट में जख्मी गाय हैं जो इसका संचालन संगीता सिन्हा कर रही है जो सराहनीय है।
मौके पर उपस्थित महासचिव नूतन बरनवाल, कोषाध्यक्ष रजनी बरनमाला, उपसचिव सुनीता बरनवाल, सारिका बरनवाल, सीमारानी बरनवाल, वंदना बरनवाल, नीलू बरनवाल, बरनवाल समाज के महिला उपस्थित थें।

Most Popular

error: Content is protected !!