Friday, October 23, 2026
HomeBiharश्रमजीवी पत्रकार संघ शेरघाटी के द्वारा फिटकीचक में ग्रामीणों की सुनी गई...

श्रमजीवी पत्रकार संघ शेरघाटी के द्वारा फिटकीचक में ग्रामीणों की सुनी गई समस्या। दिया आश्वासन

शेरघाटी।बिहार श्रमजीवी पत्रकार संघ शेरघाटी ने प्रखंड के फिटकीचक गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों ने अपनी बातें रखीं।

पत्रकार संघ के महासचिव नवीन मिश्रा, अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, और संयोजक एसके उल्लाह ने बताया कि संघ ने एक नई पहल शुरू की है, जिसमें हर गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर उचित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है, जिसके कारण वे अस्थायी तौर पर पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा, कई परिवारों के राशन कार्ड डी-एक्टिवेट कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें अनाज नहीं मिल पा रहा है।

पत्रकारों ने ग्रामीणों की समस्याओं को नोट कर उनके समाधान का आश्वासन दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!