Sunday, October 25, 2026
HomeBiharब्रेकिंग न्यूज:गया-पटना रेलखंड के चाकन्द स्टेशन के पास गोलाबारी में एक व्यक्ति...

ब्रेकिंग न्यूज:गया-पटना रेलखंड के चाकन्द स्टेशन के पास गोलाबारी में एक व्यक्ति को लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गया।गया-पटना रेलखंड के चाकन्द स्टेशन के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही चाकन्द थाना और गया रेल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल हुए व्यक्ति का नाम सुदर्शन बताया जा रहा है जो कि चाकन्द थाना क्षेत्र के मौलवीचक गांव का रहनेवाला है। घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।
गोलीबारी की घटना के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को जब घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो दलबल के साथ चाकन्द पहुंच गए हैं। जिन्होंने कहा कि घटना उनके न्यायिक क्षेत्र में हुई है या नहीं। इसका पता लगाया जा रहा है। इधर चाकन्द थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। हालांकि इस मामले में अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में हुई है लेकिन गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। घटना के पीछे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

Most Popular

error: Content is protected !!