Home Bihar आईआरएस पुत्र अभियंता पिता के विदाई समारोह में हुए शामिल, निगम के दो अभियंता सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
Bihar

आईआरएस पुत्र अभियंता पिता के विदाई समारोह में हुए शामिल, निगम के दो अभियंता सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Share
Share

गया।गया नगर निगम के लिए शुक्रवार का दिन गौरव का था। निगम के सभागार में सेवानिवृत्त दो अभियंता सहित चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के पश्चात विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गौरव का क्षण यह था कि सेवानिवृत्त हुए अभियंता दिनकर प्रसाद के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ओंकार अपने पिता की विदाई समारोह में गुजरात के कच्छ से चलकर आए थे। जिन्होंने सेवानिवृत्त हो चुके पिता दिनकर प्रसाद, अभियंता देवनंदन प्रसाद,  टैक्स कलेक्टर इंद्रदेव प्रसाद एवं वार्ड जमादार सुनील कुमार एवं पदाधिकारी तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा-रिटायरमेंट तो एक मन की बात है। व्यक्ति रिटायर नहीं करता। उन्होंने कहा- आज हम जिस जगह पर हैं उसमें पिताजी, चाचा एवं अप्रत्यक्ष रूप से निगमकर्मियों का कहीं न कहीं से सहयोग रहा है।
सेवानिवृत्त दिनकर प्रसाद के पुत्र वर्तमान में गुजरात के कच्छ में भारतीय राजस्व अधिकारी(आईआरएस) के रूप में सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद, सिटी मैनेजर आसिफ़ सेराज, स्वच्छता पदाधिकारी मानव उर्फ मोनू, शुभम कुमार सहित अन्य शाखा पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए अभियंताओं एवं कर्मचारियों के कार्यकलापों की सराहना करते हुए स्वस्थ रहने की कामना की। इस मौके पर निगम के जनप्रतिनिधि वार्ड नं 15 के केवल पार्षद दीपक चंद्रवंशी के अलावा निगम के कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने बुके और माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भक्ति गीतों और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों से सजा कोंचेश्वर महादेव महोत्सव

कोंच (गया)। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव...

राकेश कुमार सिंह बने गया के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

गया। न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को...

श्रावणी मेला के आसपास देशी कट्टा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज। बेलागंज थाना की पुलिस ने मंगलवार को गिरधारी बिगहा गांव के...

error: Content is protected !!