Saturday, October 24, 2026
HomeBiharशहीद भगत सिंह बिग्रेड का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज...

शहीद भगत सिंह बिग्रेड का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने पर डीएम ने जताई प्रसन्नता

गया। 2010 से पूरे बिहार ही नहीं बल्कि भारत में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।   जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया से जुड़े सभी रक्तदाता को बधाई दी। संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा और संरक्षक अनन्तधीश अमन को भविष्य में संस्था शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया और रक्तदाता के साथ गया जिला प्रशासन हमेशा साथ है खड़ी है।
गया जिला के नागरिक से निवेदन है कि शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के द्वाराआगामी 23 मार्च को होने वाले के रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर रक्तदान करे और लोगों का जीवन बचाए।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा
और संरक्षक अनन्तधीश अमन मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!