Tuesday, October 27, 2026
HomeBiharशहीद दिवस पर त्रिमूर्ति शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर त्रिमूर्ति शहीदो को दी गई श्रद्धांजलि

वजीरगंज। प्रखंड  के दखिनगांव  स्थित किड्स केयर प्ले स्कूल में रविवार को एक समारोह का आयोजन कर  त्रिमूर्ति शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह  को संबोधित करते हुए सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रवीन्द्रनाथ  सिंह उर्फ बाटो बाबु ने कहा कि आज हीं के दिन अंग्रेजों ने इन वीर सपूतों को षडयंत्र कर समय से पहले फांसी दे दी थी। ये ऐसे सपूतों में से थे जो खुद के शरीर को कष्ट देकर अंग्रेजों के जुल्मों का सामना करना सीखते थे। अंगों को गर्म लोहे से दागना और भूखे रहना सहीत अन्य प्रकार के कष्टों को ये छुपकर अपने उपर आजामाते थे। समाजसेवी सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर, निदेशक पंकज कुमार, कुमार श्याम कन्हैया, प्रभात कुमार, मांगो सिंह, नूतन सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनिष कुमार एवं अन्य समारोह को संबोधित किया। सभी ने उस समय की देशभक्ति के जज्बा को सराहा और आज के परिवेश में देशभक्ति को जगाने को भी प्रेरित किया। अंत में एक मिनट का मौन रखकर सामूहिक रूप से उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Most Popular

error: Content is protected !!