Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharशेरघाटी में चिकित्सक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

शेरघाटी में चिकित्सक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

शेरघाटी/ शहर के शेखपुरा मुहल्ले से मोहब्बत पुर जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक चिकित्सक पर गोलीबारी कर दी। घटना में घायल चिकित्सक की पहचान रमना मुहल्ला निवासी डॉ. तपेश्वर प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि डॉ. गुप्ता अपने घर से महज आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने फलदार बगीचे का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके जबड़े के पास लगी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, गया स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी (विशेष अनुसंधान टीम) का गठन किया गया है। चार टीमों में बंटकर पुलिस अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों, विशेषकर झारखंड सीमा और आस-पास के पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। इस मामला को लेकर शेरघाटी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।

शेरघाटी से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Most Popular

error: Content is protected !!