गया जिला जनता दल यूनाइटेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम कार्यन्यवन समिति के सदस्य डॉo जितेंद्र कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। डॉo कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि बृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है।












